आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की आप कैसे Zerodha App में मौजूद अपने पैसे को महज 1 मिनट के अंदर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Zerodha Se Paise Kaise Nikale – स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- Zerodha App में मौजूद अपने बैलेंस को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में जीरोधा एप को ओपन करना है और ऐप में लॉगिन हो जाना है।
- लॉगिन होने के बाद ऐसा स्क्रीन आपके सामने आएगा।
- आपको यहां नीचे में पांच विकल्प दिखाई दे रहे हैं।
- आपको इसी स्क्रीन पर सबसे दाहिनी तरफ नीचे में दिख रहे आपके यूजर आईडी के ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप अपने यूजर आईडी के ऊपर क्लिक करेंगे कुछ विकल्पों के साथ नया पेज खुलकर आपके सामने आएगा।
- यहां आपको फंड्स के ऊपर क्लिक करना है
- और सामने आए पेज पर यहाँ सबसे ऊपर में आपको जीरोधा एप में मौजूद आपके बचे हुए बैलेंस यहां दिखने लगेंगे।
- आपको अपने पैसे को विथड्रा करना है इसके लिए आपको यहां विथड्रा पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Withdraw पर क्लिक करेंगे ऐसा इंटरफेस आपके सामने आएगा
- यहां आपको दो विकल्प दिखाई दे रहे हैं रेगुलर और इंस्टेंट।
- अगर आप रेगुलर को सेलेक्ट करते हैं तो आपका फंड जो आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं वह 24 से 48 घंटे के अंदर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा। रेगुलर के अंतर्गत आप जब चाहें अपना विथड्रावल रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं और इसका कोई विथड्रावल लिमिट भी नहीं है।
- वहीं अगर आप इंस्टेंट को सेलेक्ट करते हैं तो आपका फंड सिर्फ एक क्लिक में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। लेकिन इसके लिए दो तीन कंडीशन है।
- पहला की आप अपना विथड्रावल रिक्वेस्ट सप्ताह के सातों दिन में सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक सबमिट कर सकते हैं। दूसरा की आप कम से कम 100 रूपए और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख तक एक दिन में ट्रांसफर कर सकते हैं। तीसरा की आप एक दिन में सिर्फ एक हीं इंस्टेंट विथड्रावल का रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं वो चाहे 100 रुपये का हो या फिर 2 लाख के ऊपर कितने भी अमाउंट का। और चौथा की अगर आपका कोई भी पोजीशन उस दिन स्टॉक मार्किट में हो रखा होगा यानि की कोई भी आपने खरीद बिक्री (Share Trading) की होगी उस दिन तब आप पैसा Instant को सेलेक्ट कर पैसा विथड्रा नहीं कर सकते हैं।
- अब जितना पैसा आप विथड्रा करना चाहते हैं यहां दिख रहे अमाउंट टू विथड्रॉ वाले बॉक्स में उस पैसे को दर्ज कर दें
पैसे को दर्ज करने के बाद नीचे जैसे ही आप कंटिन्यू पर क्लिक करेंगे आपको यहां यह दिखने लगेगा कि आपका पैसा किस बैंक में और किस अकाउंट में जा रहा है
- आप अपना बैंक और अपना अकाउंट नंबर यहां से मैच कर नीचे जैसे ही कंफर्म पर क्लिक करेंगे आपका पैसा एक से 2 मिनट के अंदर आपके बैंक खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो जाएगा।
Zerodha App से पैसे कैसे निकालें?
Zerodha App खोलकर लॉगिन करें → User ID पर क्लिक करें → Funds → Withdraw → Regular या Instant चुनकर अमाउंट डालें और Confirm करें।
Zerodha से बैंक अकाउंट में पैसे आने में कितना समय लगता है?
अगर Regular Withdrawal चुना है तो 24–48 घंटे लगते हैं।
Instant Withdrawal में पैसा 1–2 मिनट में बैंक अकाउंट में आ जाता है।
Zerodha Instant Withdrawal क्या है?
Instant Withdrawal एक सुविधा है जिसमें आप Zerodha से अपने बैंक अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन यह कुछ शर्तों के साथ उपलब्ध होती है।
Zerodha Instant Withdrawal की टाइमिंग क्या है?
Instant Withdrawal आप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन कर सकते हैं।
Zerodha Instant Withdrawal की लिमिट कितनी है?
न्यूनतम: ₹100
अधिकतम: ₹2,00,000 प्रतिदिन
दिन में केवल 1 बार Instant Withdrawal कर सकते हैं।
क्या Zerodha में ट्रेड करने के बाद Instant Withdrawal कर सकते हैं?
नहीं। जिस दिन आपने कोई भी Buy/Sell (Trading Position) लिया है, उस दिन Instant Withdrawal उपलब्ध नहीं होता।




पैसे को दर्ज करने के बाद नीचे जैसे ही आप कंटिन्यू पर क्लिक करेंगे आपको यहां यह दिखने लगेगा कि आपका पैसा किस बैंक में और किस अकाउंट में जा रहा है