Shriram One (श्रीराम वन) ऐप एक एनरोएड ऐप है, जिसे Shriram Finance Limited द्वारा संचालित किया जाता है। इस ऐप की मदद से आप एक ही जगह पर UPI भुगतान, लोन से जुड़ी जानकारी, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश और बीमा सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ हीं साथ आप बिजली, मोबाइल व गैस जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान भी आसानी से कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और सुरक्षित व तेज़ वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ निवेश के आसान विकल्प भी प्रदान करता है।
Shriram One App Download
श्री राम वन एप पर अकाउंट में रजिस्ट्रेशन या यूपीआई अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में श्री राम वन ऐप को नीचे दिए गए Install Shriram One App वाले बॉक्स पर क्लिक कर अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है।
Shriram One App Account Registration
आईए जानते हैं कि श्री राम वन लोन एप पर अपना यूपीआई अकाउंट कैसे रजिस्टर करते हैं या अपना अकाउंट कैसे ओपन करते हैं
- इसके लिए सबसे पहले जब श्री राम वन ऐप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाए तो इसे ओपन करें
- और सामने आए परमीशंस को allow कर दें
- इसके बाद आपको यहां दिख रहे बॉक्स में अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद नीचे कंटिन्यू बटन दबाए
- और मोबाइल पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज कर कंटिन्यू पर क्लिक कर दे
- इसके बाद कुछ परमीशंस आपके सामने आएंगे उन परमीशंस को आपको Allow करते जाना है।
- अब आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफ़ेस आएगा
- आपको यहां बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करना है और नीचे कंटिन्यू बटन को दबा देना है।
- इसके बाद यहां से अपने उस बैंक को चुन लेना है जहां आपका खाता मौजूद है
- या सबसे आसान तरीका है कि आप यहां दिख रहे सर्च बॉक्स में अपने बैंक के नाम के शुरूआती कुछ अक्षरों को टाइप कर दे
- जैसे ही आप अपने बैंक के नाम के कुछ अक्षरों को टाइप करेंगे आपके बैंक का नाम सर्च बॉक्स के ठीक नीचे दिखने लगेगा।
- आप अपने बैंक के नाम के ऊपर क्लिक करें
- और सामने आए स्क्रीन पर उस सिम स्लॉट को सेलेक्ट कर ले जिस सिम स्लॉट में आपका वह मोबाइल नंबर लगा है जो उस बैंक अकाउंट से लिंक है
- और नीचे कंटिन्यू बटन दबा दें।
- कंटिन्यू बटन दबाते हीं आपके उस बैंक में उस मोबाइल नंबर से रजिस्टर जितने भी अकाउंट होंगे वह दिखने लगेंगे
- आप जिस भी अकाउंट को श्री राम वन एप से लिंक या ऐड करना चाहते हैं उस अकाउंट को सेलेक्ट करें
- और नीचे कंटिन्यू बटन दबा दे
- इसके बाद अगर आपने यूपीआई पिन पहले से जनरेट नहीं कर रखा होगा तो आपसे डेबिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई पिन दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
- और अगर आपने पहले से यूपीआई पिन बना रखा होगा तो आपको अब कुछ नहीं करना है आपका श्री राम वन एप पर रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चुका है और ऐप पर UPI बनकर तैयार हो चुका है।




