अगर आपने अपना डिमैट अकाउंट शून्य ऐप पर खोल रखा है और अब आप चाहते हैं किसी भी कारणवश शून्य ऐप के डिमैट अकाउंट को बंद करना तो आज के इस आर्टिकल में हमने इसी का तरीका बताया है।
How To Close Shoonya Demat Account
Shoonya Demat को हमेशा के लिए बंद करने के लिए इसके लिए सबसे पहले आपको शून्य ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करना है और थंब इंप्रेशन या पासवर्ड की मदद से लॉगिन हो जाना है लॉगिन होने के बाद शून्य ऐप का ऐसा होम स्क्रीन आपके सामने आएगा
- यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि शून्य ऐप में आपका कोई भी फंड मौजूद नहीं होना चाहिए।
- सभी सेक्शन में यहां अमाउंट जीरो होना जरूरी है।
- इसके बाद आपको इसी स्क्रीन पर सबसे बायीं तरफ ऊपर में तीन लाइन के ऊपर क्लिक करना है
- जैसे ही आप तीन लाइन के ऊपर क्लिक करेंगे आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे
- आपको इन विकल्पों में से others सेक्शन में Raise a Ticket वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- Raise a Ticket वाले विकल्प पर क्लिक करते के साथ ही आप एक नए स्क्रीन पर चले आएंगे
- आपको इस स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्क्रोल करना है
- और यहां आपको एक विकल्प दिखेगा ऑनलाइन अकाउंट क्लोज आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा
- इस फॉर्म में सबसे ऊपर में जो बॉक्स दिख रहा है उसमें आपको इस डिमैट अकाउंट को आप क्यों क्लोज कर रहे हैं उसका रीजन लिख देना है
- आप यहां उस रीजन को लिखने के बाद बॉक्स के ठीक नीचे यहां नॉट एप्लीकेबल को सेलेक्ट करें
- और नीचे सबमिट बटन दबा दें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक 6 अंकों का ओटीपी आएगा
- आप उस ओटीपी यहां दर्ज कर दें और नीचे सबमिट बटन दबा दें।
- बस इतना करने के बाद 24 से 48 घंटे के अंदर शून्य ऐप पर आपका डिमैट अकाउंट क्लोज कर दिया जाएगा।



