SBI Simply Click Credit Card – 2026 में ऐसे करें अप्लाई

अगर आप नौकरी में हैं या आपका खुद का व्यवसाय है और आप घर बैठे SBI Simply Click Credit Card लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में SBI Simply Click Credit Card लेने का पूरा प्रोसेस तस्वीर के साथ बताया गया है।

साथ हीं इस आर्टिकल में यह भी बताया गया है की आवेदन करने के लिए क्या पात्रता है, कौन कौन से दस्तावेज होने जरुरी हैं और आप कैसे एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर से संपर्क कर सकते हैं। तो सभी जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

How to Apply SBI Credit Card | How To Apply SBI Credit Card Online | SBI Credit Card Kaise Apply Kare Online | SBI Credit Card Kaise Banta Hai | 

SBI क्रेडिट कार्ड क्या होता है ?

SBI क्रेडिट कार्ड स्टेट बैंक द्वारा दिया जाने वाला ऐसा कार्ड है जिसके जरिये आप बैंक द्वारा दिए गए लिमिट तक पैसे का उपयोग ऑनलाइन माध्यम के जरिये कर सकते हैं।

यह कार्ड बिलकुल एटीएम कार्ड की तरह होता है बस अंतर यह है की एटीएम कार्ड से आप उसी पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके बैंक के खाते में मौजूद है जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिये आपको एक लिमिट तक पैसा लोन के माध्यम से इस्तेमाल के लिए मिल जाता है।

आप चाहे तो SBI Simply Click Credit Card से पैसा निकाल भी सकते हैं लेकिन इसके लिए हमारे द्वारा बिलकुल मना किया जाता है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड से नगद पैसा निकालने पर बहुत ज्यादा ब्याज बैंकों द्वारा लिया जाता है। इसलिए आप कभी भी क्रेडिट कार्ड से पैसा नगद ना निकालें।

SBI Simply Click Credit Card का संक्षिप्त परिचय

आर्टिकल का नाम SBI Simply Click Credit Card – 2026 में ऐसे करें अप्लाई
बैंक का नाम  State Bank of India 
एसबीआई क्रेडिट कार्ड अप्लाई लिंक
SBI में पहले से बैंक खाता होना जरूरी है नहीं
क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का मोड  ऑनलाइन माध्यम से
CIBIL स्कोर कम से कम होना चाहिए  650+
क्रेडिट कार्ड कौन ले सकता है भारत के नागरिक- (पात्रता के लिए नीचे पढ़ें)
सलाना फी (Annual Fee) Rs. 499+GST (सलाना एक लाख तक खर्च करने पर यह फी माफ़ हो जाता है।)
उम्र सीमा कम से कम 23 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष 

Simply Click SBI Card के लिए जरूरी दस्तावेज

आपके पास अपना SBI Simply Click Credit Card बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरुरी है

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • एक ईमेल आईडी
  • अगर नौकरी में हैं तो जॉब आईकार्ड
  • इनकम प्रूफ (Bank Statement – Salary Slip)
  • सादा कागज और कलम

SBI Credit Card Apply Online के लिए पात्रता

आपके पास State Bank Credit Card Apply करने के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना जरुरी है:-

  • आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक हो
  • Simply Click SBI Card को बनवाने के लिए उम्र सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष रखी गई है।
  • नौकरी करने वाले लोगों की मासिक आय न्यूनतम बीस हजार रुपये होनी जरुरी है।
  • अगर आपका स्वयं का व्यवसाय है तो आपकी मासिक आय कम से कम 50000 होनी जरुरी है।
  • आपका CIBIL Score कम से कम 650+ होना जरुरी है।

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड – 2026 में घर बैठे ऐसे बनवाएं

SBI Credit Card Apply – 2026 में घर बैठे ऐसे बनवाएं

अगर आप जानना चाहते हैं की Credit Card Kaise Banta Hai तो इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप तरीके से नीचे बताया गया है:-

  • सबसे पहले नीचे दिए गए बॉक्स SBI Simply Click Credit Card Apply Link पर क्लिक कर स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

ऊपर दिए गए बॉक्स पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड को अप्लाई करने पर आपको 500 रुपए का E Voucher SBI की तरफ से मुफ्त में मिलेगा।

simplyclick sbi card apply

  • जैसे हीं आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे आपको बहुत सारे क्रेडिट कार्ड के विकल्प दिखाई देंगे। आपको उनमें से SimplyClick SBI Card वाले बॉक्स में Apply now पर क्लिक करना है।

sbi credit card apply

  • इसके बाद आपके सामने ऐसा पेज दिखेगा। यहाँ आपको इस पेज को स्क्रॉल डाउन करना है। 

sbi credit card apply

  • और यहाँ Personal Details पर क्लिक कर दें।

sbi credit card apply

  • यहाँ आपको अपने नाम का पहला अक्षर पहले लाइन में और दूसरे और तीसरे लाइन में अपने नाम के बाकि अक्षरों को डालना है।
  • My mobile number में अपना मोबाइल नंबर देना है।

sbi simply click credit card apply

  • मोबाइल नंबर देने के बाद स्क्रीन को स्क्रॉल डाउन कर I have read वाले बॉक्स को टिक कर Continue पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card apply sbi simply click credit card apply

  • Continue पर क्लिक करते हीं आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे यहाँ दर्ज कर Confirm OTP पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card applysbi simply click credit card apply

  • Continue पर क्लिक करते हीं अब आपसे आपके शहर का नाम एंटर करने के लिए कहा जा रहा है।  यहां अपने शहर का नाम एंटर कर नीचे confirm city पर क्लिक कर दें। sbi simply click credit card apply sbi simply click credit card apply अब आपको अपना पैन कार्ड का नंबर दर्ज कर उसके नीचे अपनी जन्म तिथि डालनी है और Continue पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card apply

  • यहाँ अपने माता का नाम और अपना ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद नीचे I hereby के सामने वाले बॉक्स को Tick कर Confirm to step 2 वाले बटन पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card apply sbi simply click credit card apply

  • इस स्क्रीन पर आपको अपना पेशा चुन कर Continue पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card apply

  • अब आपको यहां उस एड्रेस को दर्ज कर देना है जहाँ आप काम करते हैं। इसके बाद Continue to step 3 पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card

  • इसके बाद जो पेज आपके सामने आएगा यहाँ आपको Continue to DigiLocker पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card

  • यहाँ आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर दिए गए कैप्चा को भरना है और Next पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card

  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे यहाँ दर्ज कर Continue पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card

  • यदि आपने पहले से DigiLocker पर अपना अकाउंट बना रखा होगा तो ऐसा स्क्रीन दिखेगा यहाँ आपको अपना 6 अंकों का Security PIN दर्ज कर Continue पर क्लिक कर देना है।
  • और अगर आपने पहले से DigiLocker पर अपना अकाउंट नहीं बना रखा है तो यहाँ आपसे 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन बनाने के लिए कहा जायेगा।
  • इस 6 अंकों के सिक्योरिटी पिन को बनाकर आप उसे सुरक्षित नोट कर रख लें।

sbi simply click credit card

  • सिक्योरिटी पिन दर्ज करने के बाद ऐसा पेज खुलेगा यहाँ आपको Allow पर क्लिक कर देना है।

sbi simply click credit card

  • यहाँ आपका पता जो आपके आधार पर है वो दिखेगा
  • अगर आपका वही पता है तो ऊपर वाले बॉक्स को Tick करें नहीं तो नीचे वाले बॉक्स My address has changed को सेलेक्ट कर अपना मौजूदा पता दें।
  • आपको इसके लिए मौजूदा पता का प्रूफ भी देना होगा।
  • पता चुनने के बाद Continue & Confirm पर क्लिक कर दें

sbi simply click credit card

  • अब यह मैसेज आपके सामने आएगा कि आप SBI Simply Click Credit Card के लिए एलिजिबल हैं। यहाँ आपको Continue पर क्लिक कर देना है।
  • sbi simply click credit card अब आपसे Credit Card SBI Apply करने के लिए एक सेल्फी माँगा जाएगा।
  • इसके लिए Click Now पर क्लिक कर आप अपना एक सेल्फी सबमिट कर दें।

sbi simply click credit card

  • सेल्फी सबमिट करने के बाद इस पेज पर आपको अपने बैंक का विवरण देना है।
  • यह विवरण आपके बैंक के पासबुक के पहले पेज या चेक पर उपलब्ध मिलेगा। वहां से इस जानकारी को भर दें।

sbi simply click credit card

AU Bank Zero Balance Account – 2026 में ऐसे खोलें मिनटों में

  • अब यहाँ यह बताया जायेगा की दिए गए बैंक अकाउंट में SBI द्वारा एक रुपया भेजा जायेगा जिसे आपको फिर से SBI को नेट बैंकिंग या UPI माध्यम से बैंक को वापस करना है।
  • यहाँ आप Start with part 1 पर क्लिक कर आगे बढ़ें।

sbi simply save credit card

  • ऊपर Start with part 1 पर क्लिक करते हीं आपके दिए गए बैंक के अकाउंट में एक रुपया SBI द्वारा आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Continue to pay Rs 1 पर क्लिक कर देना है।

sbi simply save credit card

  • यहाँ आपको एक रुपया वापस SBI को भेजने का माध्यम सेलेक्ट करना है।
  • हम यहाँ UPI को सेलेक्ट कर रहे हैं।

sbi simply save credit card

  • यहाँ आपको UPI एड्रेस डालकर Make Payment पर क्लिक कर पेमेंट प्रोसेस पूरा कर लेना है। sbi simply save credit card
  • एक रुपया वापस SBI को भेजने के बाद ऐसा स्क्रीन आपके सामने आएगा।
  • यहाँ सबसे नीचे Continue पर क्लिक कर देना है।

sbi simply save credit card

  • अब यहाँ आपको दिखेगा की आपका SBI Bank Credit Card Apply करने के बाद आपको कितना लिमिट मिल रहा है।
  • हमारे केस में हमें यहाँ 20,000 का लिमिट मिल रहा है।
  • और कार्ड के लिए हमें सालाना 499/- रूपए देने होंगें।
  • अगर आपको यह ठीक लगता है तो नीचे के Terms & Condition वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

sbi simply save credit card

  • Continue पर क्लिक करते हीं ऐसा मैसेज आपके सामने आएगा।
  • यहाँ यह बताया जा रहा है की आपका Virtual क्रेडिट कार्ड सफलतापूर्वक तैयार है।
  • और अपने आप अगला और अंतिम स्क्रीन आपके सामने आ जायेगा।

sbi simply save credit card

  • यहाँ आपको आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड का सभी विवरण दिखने लगेगा जिसका इस्तेमाल कर आप अपना Credit Card Transaction शुरू कर सकते हैं।
  • आपका फिजिकल कार्ड जो आप पर्स में रखना चाहते हैं वो आपके पते पर 7 दिनों के अंदर स्टेट बैंक द्वारा भेज दिया जाएगा।
  • इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप घर बैठे कहीं से भी अपना SBI Simply Click Credit Card बनवा सकते हैं।

SBI Credit Card Customer Care

यदि आपको ऊपर दिए गए प्रोसेस में एसबीआई क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने में कहीं भी समस्या आती है या आपका कोई प्रश्न है तो आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड टोल फ्री नंबर1860-180-1290 & 1800-180-1290

हम उम्मीद करते हैं की आपको SBI Simply Click Credit Card पर आधारित इस आर्टिकल से फायदा जरूर मिला होगा। यदि आपके पास कोई प्रश्न है या हमारे वेबसाइट से सम्बंधित कोई सुझाव है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। आपके शिकायत और सुझाव का हम स्वागत करेंगे। इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

1 thought on “SBI Simply Click Credit Card – 2026 में ऐसे करें अप्लाई”

Leave a Comment