अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है और आप अपने क्रेडिट कार्ड के चार अंकों के पिन को बदलना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में यही बताया गया है की आप कैसे घर बैठे आसानी से मिनटों में अपने SBI Credit Card Pin Change कर सकते हैं।
How to Reset SBI Credit Card Pin का संक्षिप्त परिचय
आर्टिकल का नाम | SBI Credit Card Pin Change – मोबाइल से एक मिनट में ऐसे बदलें |
बैंक का नाम | State Bank of India |
एसबीआई क्रेडिट कार्ड अप्लाई लिंक | |
क्रेडिट कार्ड का पिन बदलने का मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
How to Change SBI Credit Card Pin
SBI Credit Card Pin चार अंकों का एक पिन होता है जो SBI अपने क्रेडिट कार्ड धारकों को ऑनलाइन ट्रांसक्शन करने के लिए प्रदान करती है। जब भी आप कोई लेन देन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से करते हैं तो लेन देन की प्रक्रिया इन्ही चार अंकों के पिन को दर्ज करने के बाद पूरी होती है।
इस पिन को ग्राहकों को खुद से बनाना होता है और ग्राहक जब चाहे SBI Credit Card Pin Change Online कर सकते हैं। नीचे इस आर्टिकल में SBI Credit Card Pin Generation Online तरीके से कैसे करते हैं इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है।
SBI Credit Card PIN Reset करने का प्रोसेस
एसबीआई के क्रेडिट कार्ड धारक अपना SBI Credit Card Pin Change करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को अपनाएं
- अगर आपके मोबाइल में SBI कार्ड ऐप पहले से इनस्टॉल नहीं है तो सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से SBI Card ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करें
- मोबाइल में SBI Card ऐप को इनस्टॉल करने के बाद कुछ ऐसा इंटरफ़ेस आपके मोबाइल में दिखेगा।
- यहाँ आपको एसबीआई कार्ड ऐप को खोलना है।
- इसके बाद कुछ ऐसा इंटरफ़ेस मोबाइल के स्क्रीन पर आएगा।
- यहाँ आपको सबसे नीचे Services पर क्लिक करना है।
- अगली स्क्रीन में आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे।
- यहाँ आपको सबसे पहले वाले विकल्प Change Card Pin पर क्लिक करना है।
- इसके बाद ऐसा पेज आपके सामने आएगा जहाँ आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अंतिम चार अक्षर दिखाई देगा।
- यहाँ Change PIN पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको ऊपर में अपना चार अंकों का नया पिन दर्ज करना है।
- और नीचे उसी नए पिन को फिर से दर्ज कर कन्फर्म कर देना है।
- नया पिन दर्ज करने के बाद सबसे नीचे Continue बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर छः अंकों का ओटीपी आएगा।
- उस ओटीपी को आपको यहाँ दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- यहाँ अंत में आपको यह मैसेज आपके मोबाइल के स्क्रीन पर दिखाई देगा की आपका SBI Credit Card Pin Change सफलतापूर्वक हो गया है।
- इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप SBI Credit Card Pin Change Process को पूरा कर सकते हैं।
निष्कर्ष
ऊपर के आर्टिकल में यह बताया गया है की आप अपने मोबाइल से घर बैठे कैसे SBI Card Pin Change कर सकते हैं। इसके लिए आपके मोबाइल में SBI Card ऐप इनस्टॉल होना जरुरी है। उस ऐप के माध्यम से कैसे आप आसानी से SBI Credit Card Pin Change कर सकते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया तस्वीर के साथ बताई गई है । यह प्रक्रिया बहुत हीं सरल और आसान है।
हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारे इस आर्टिकल SBI Credit Card Ka Pin Kaise Change Kare से लाभ जरूर मिला होगा। अगर आपका कोई सवाल, सुझाव या शिकायत है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। हम आपके सवाल, सुझाव और शिकायत का स्वागत करेंगे। इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद