यदि आपने मन बना लिया है की आपको अपना बचत खाता जीरो बैलेंस पर खोलना है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं की आप कोटक महिंद्रा बैंक में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कैसे Kotak Zero Balance Account खोल सकते हैं।
इस लेख में यह बताया गया है की Zero balance account open करने के लिए किन किन दस्तावेजों की जरुरत होगी, Kotak Mahindra Bank customer care number से कैसे संपर्क किया जा सकता है और खाता खोलने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाइ स्टेप तस्वीरों के साथ बताया गया है। तो सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़िए।
Kotak Mahindra Bank क्या है ?
अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक में Kotak Zero Balance Account खोलने जा रहे हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए की यह कैसा बैंक है। Kotak Mahindra Bank Limited एक प्राइवेट बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है जो आरबीआई के अंतर्गत काम करती है। यहाँ पैसा जमा करना, खाता खोलना और लोन लेने जैसी सुविधा अन्य बैंकों की तरह हीं है। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई में है और भारत में इसकी कुल 1869 शाखाएं हैं।
Kotak Zero Balance Account का संक्षिप्त परिचय
आर्टिकल का नाम | Kotak Zero Balance Account – 2024 में घर बैठे ऐसे खोलें |
बैंक का नाम | Kotak Mahinda Bank |
जीरो बैलेंस खाता खोलने का लिंक | |
खाते का प्रकार | जीरो बैलेंस खाता |
खाता खोलने का मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
खाता कौन खोल सकता है | भारत के नागरिक |
उम्र सीमा | कम से कम 18 वर्ष |
Zero Balance Account Opening Online के लिए आवश्यक दस्तावेज
यहाँ नीचे बताया गया है की आपको Kotak Zero Balance Account खोलने के लिए किन किन दस्तावेजों की जरुरत होगी :-
- पैन कार्ड (PAN Card)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- एक ईमेल आईडी
Kotak Mahindra Bank Zero Balance Account खोलने का स्टेप बाइ स्टेप प्रोसेस
यहाँ नीचे आपको Kotak Mahindra Bank Zero Balance Account Open करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है आप इन स्टेपों को अपनाकर घर बैठे आसानी से अपना Kotak Zero Balance Account खोल सकते हैं :-
- सबसे पहले आप नीचे दिए गए Kotak Zero Balance Account बटन पर क्लिक करें जिससे आप सीधे बैंक के खाता खोलने वाले पेज पर पहुँच जाएंगे
- ऊपर के बटन पर क्लिक करते हीं कुछ ऐसा पेज आपके सामने आएगा
- यहाँ आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपने शहर का पिनकोड दर्ज कर Start बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद इस स्क्रीन पर आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है, उसके नीचे अपना ईमेल आईडी डालना है और ईमेल आईडी के नीचे अपने शहर का पिन कोड दर्ज कर Open Now बटन पर क्लिक कर देना है।
- Open Now वाले बटन पर क्लिक करते हीं आपके ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा उसे आपको इस स्क्रीन पर दर्ज करना है. ओटीपी दर्ज करते हीं आप अगली स्क्रीन पर पहुँच जायेंगे।
- इस स्क्रीन पर सबसे ऊपर आपको अपना 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है और उसके ठीक नीचे अपने आधार का नंबर डालकर सभी Terms & Condition वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर Proceed To Verify पर क्लिक कर देना है।
- यहाँ आपको आपका पैन कार्ड का नंबर दिखेगा इस स्क्रीन पर आपको Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ना है
- Proceed पर क्लिक करते हीं आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे आपको यहाँ दर्ज करना है। ओटीपी दर्ज करते हीं आप अपने आप अगले पेज पर चले जायेंगे।
- इस पेज पर आपको आधार से ली गई जानकारी दिखेगी जिसमें आपका फोटो, जन्म तिथि और लिंग दिखेगा यहाँ आपको अपना पेशा चुनना है उसके बाद इनकम का सोर्स चुनकर अपने मासिक आय को दर्ज कर देना है। इसी स्क्रीन को थोड़ा नीचे करने पर आपको कुछ ऐसा दिखेगा।
- यहाँ आपको अपने पिता का नाम डालना है और माता के नाम की जगह आपको सिर्क माता के नाम के अंतिम अक्षर को डालना है और Proceed बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस स्क्रीन पर आपको आपका पता दिखेगा जो आपके आधार से लिया गया है। अगर आप अपना पता कुछ और भी देना चाहते हैं तो कम्युनिकेशन एड्रेस की जगह अपना दूसरा पता डाल सकते हैं। जिसका स्क्रीन आपको इसी पेज को नीचे खसकाने पर दिखेगा।
- आप यहाँ अपने पत्राचार का पता दर्ज कर सकते हैं और यदि आपका दोनों हीं पता सेम है तो आप Same as communication address को ऑन कर Proceed बटन पर क्लिक कर दें
- इसके बाद कुछ ऐसा स्क्रीन आपके सामने आएगा। यहाँ आप Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ जाएँ।
- यहाँ आपको अपने बचत खाता के लिए नॉमिनी का नाम, नॉमिनी का आपसे क्या सम्बन्ध है, उसकी जन्म तिथि और उसका पता दर्ज करना है और स्क्रीन को थोड़ा नीचे खसकना है।
- स्क्रीन को नीचे खसकाने पर आपको कुछ Terms & Condition वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर Proceed To MPIN पर क्लिक कर देना है।
- आपको अपना MPIN बनाना है और इसे बनाने के बाद कहीं नोट करके रख लेना है।
- ये MPIN आपको अपने पसंदीदा नंबर को सेलेक्ट कर बनाना है ध्यान ये देना है की कोई भी नंबर दुबारा इस्तेमाल नहीं करना है।
- यहाँ ये मेसेज आयगे की आपका MPIN सफलतापूर्वक बन गया है।
- यहाँ आपको कुछ ऐसा पेज दिखेगा। अगर आप अपने पर्स में रखने के लिए ATM कार्ड फिजिकल रूप में मांगना चाहते हैं तो आपको 299/- रूपए सालाना देने होंगे जो की आपके बैंक के खाते से अपने आप काट लिया जायेगा।
- इसके लिए आपको Get Physical Debit Card वाले विकल्प को ऑन करना पड़ेगा।
- आपको सलाह दी जाती है की आप यहाँ इस विकल्प को बंद हीं रखें और खाता खुल जाने के बाद इसे बैंक के ऐप से अप्लाई करके मँगा सकते हैं।
- इस पेज में सबसे नीचे Confirm वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- अब जो स्क्रीन आपके सामने आएगा आप यहाँ Yes, Virtual Card Only पर क्लिक कर आगे बढ़ जाएँ
- यहाँ Yes पर क्लिक कर दें।
- यहाँ Skip वाले विकल्प को क्लिक कर आगे बढ़ें
- इसके बाद कुछ ऐसा पेज आपके सामने आएगा यहाँ Skip For Now पर क्लिक कर आगे बढ़ें
- इसके बाद आपको दिखेगा की आपका बचत खाता लगभग खुल चूका है और अगली स्क्रीन में आपके बचत खाता का खाता नंबर दिखने लगेगा।
- यहाँ आपको अपना KYC पूरा करने के लिए कहा जायेगा। आपको Complete Full KYC पर क्लिक कर देना है।
- यहाँ Proceed To Verify पर क्लिक कर दें
- यहाँ आपको आपका पता दिखेगा आपको इसे सेलेक्ट कर Proceed पर क्लिक कर देना है।
- अगली स्क्रीन में आपको कुछ Terms & Condition वाले बॉक्स को Tick कर Agree & Proceed पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल या जिस डिवाइस पर आप खाता को खोल रहे हैं उसमें लोकेशन को Allow करने का परमिशन माँगा जायेगा। यहाँ आप continue पर क्लिक कर आगे बढ़ें
- यहाँ Take Photo पर क्लिक कर अपने ओरिजिनल PAN कार्ड का फोटो क्लिक कर अपलोड कर दें
- कुछ इस तरीके से
- इसके बाद आपको अपना एक सेल्फी देना है जिसके लिए Take Photo पर क्लिक कर दें
- इसके बाद एक सादे पेज पर अपना हस्ताक्षर कर इस हस्ताक्षर को भी ऐसे हीं अपलोड कर दें
- अंत में आपका कॉल विडियो कॉल के तौर पर कोटक बैंक के प्रतिनिधि से जुड़ जायेगा
- जो आपका पैन आधार और आपसे कुछ आवश्यक जानकारी पूछेंगे।
- इस कॉल के माध्यम से एक से दो मिनट में आपका KYC वेरीफाई कर दिया जायेगा।
- अब आप अपने खाता का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- खाता का सभी विवरण आपके मोबाइल नंबर और आपके ईमेल आईडी पर बैंक के द्वारा भेज दिया जायेगा।
- इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपना Kotak Zero Balance Account कोटक महिंद्रा बैंक के साथ खुलवा सकते हैं।
AU Small Finance Bank में जीरो बैलेंस खाता खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें
Kotak Mahindra Bank Customer Care Number
अगर आप Kotak Zero Balance Account से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप अपने खाता या खाता से जुड़े किसी भी प्रश्न या कोई जानकारी लेने के लिए Kotak Bank Customer Care Number से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
Kotak Bank Customer Care Number – 1860-266-0811
Kotak Mahindra Bank Website
अगर आप Kotak Mahindra Bank के वेबसाइट का एड्रेस जानना चाहते हैं तो इस बैंक का वेबसाइट पता है www.kotak.com आप इस वेबसाइट को लॉगिन कर बैंक और इसके स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
आशा करते हैं की आपको Kotak Zero Balance Account पर आधारित इस आर्टिकल से फयदा जरूर मिला होगा। यदि आपके पास कोई प्रश्न है या हमारे वेबसाइट से सम्बंधित कोई सुझाव है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। आपके शिकायत और सुझाव का हम स्वागत करेंगे। इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
3 thoughts on “Kotak Zero Balance Account – 2024 में घर बैठे ऐसे खोलें”