अगर आप नौकरी में हैं या आपका खुद का व्यवसाय है और साथ हीं आपकी सलाना इनकम तीन लाख से ज्यादा है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से Indusind Bank Credit Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस तस्वीर के साथ नीचे दिया गया है। साथ हीं Indusind Bank Credit Card Customer Care से संपर्क करने का नंबर और ईमेल आईडी के बारे में नीचे बताया गया है।
Indusind Credit Card Apply संक्षिप्त परिचय
आर्टिकल का नाम | Indusind Bank Credit Card – 2024 में मोबाइल से ऐसे अप्लाई करें |
बैंक का नाम | Indusind Bank |
इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड अप्लाई लिंक | |
इंडसइंड बैंक में पहले से खाता होना जरूरी है | नहीं |
क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
CIBIL स्कोर कम से कम होना चाहिए | 700 |
क्रेडिट कार्ड कौन ले सकता है | भारत के नागरिक- (पात्रता के लिए नीचे पढ़ें) |
उम्र सीमा | कम से कम 21 वर्ष अधिकतम 60 वर्ष |
Indusind Bank Credit Card Apply करने के लिए जरूरी दस्तावेज
इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको जिन जिन दस्तावेजों की जरुरत होगी उसकी सूची नीचे दी गई है :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- एक ईमेल आईडी
- अगर नौकरी में हैं तो जॉब आईकार्ड
- इनकम प्रूफ (Bank Statement – Salary Slip)
- सादा कागज और कलम
ICICI Credit Card अप्लाई करें – 2024 में ऐसे बनवाएं क्रेडिट कार्ड
Indusind Credit Card आवेदन करने के लिए पात्रता
आप यदि इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो इसके लिए क्या क्या पात्रता होनी चाहिए इसके बारे में नीचे बताया गया है।
- आपको भारत का नागरिक होना जरुरी है।
- आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष से से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आपकी सलाना इनकम तीन लाख से ज्यादा होनी जरुरी है।
- आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना जरुरी है।
- आवेदन के समय आपके पास ओरिजिनल पैन और आधार होना जरुरी है।
- आवेदन के समय आपको वही मोबाइल नंबर देना है जो आपके आधार से लिंक हो।
Indusind Bank Credit Card आवेदन करने का प्रोसेस
- सबसे पहले नीचे दिए गए Indusind Bank Credit Card Apply Link बॉक्स पर क्लिक कर आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू करें।
- जैसे हीं आप ऊपर के बॉक्स पर क्लिक करेंगे अगला पेज कुछ ऐसा आपके सामने आएगा
- इस पेज पर अपना नाम ईमेल आईडी और अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर PROCEED पर क्लिक करें
- इसके बाद पहले बॉक्स में अपना PAN नंबर दूसरे बॉक्स में अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर तीसरे बॉक्स में ईमेल आईडी और अंतिम बॉक्स में अपने शहर का पिन कोड डालें और NEXT बटन पर क्लिक कर दें
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे यहाँ दर्ज करें और NEXT पर क्लिक कर दें
- यहाँ आपको अपना नाम पैन नंबर, लिंग को दर्ज कर इसी पेज को थोड़ा नीचे खसकाना है।
- यहाँ अपनी जन्म तिथि DD/MM/YEAR के रूप में, अपना पेशा, मासिक आय और सबसे नीचे वाले लाइन में NO को सेलेक्ट रहने देना है और I authorise वाले बॉक्स को टिक कर NEXT पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद कुछ ऐसा पेज आपके सामने आएगा यहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और Get OTP पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल पर आये ओटीपी को यहाँ दर्ज करना है और Next पर क्लिक कर देना है।
- आपको आपके आधार पर जो पता दर्ज है वो यहाँ दिखने लगेगा अगर आपका पता यही है तो Yes पर क्लिक करें नहीं तो No पर क्लिक कर अपना पता आप बदल भी सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नए पता का प्रमाण देना होगा।
- यहाँ आपसे आप जहाँ काम करते हैं या जहाँ आपका व्यवसाय है उसका विवरण दर्ज करना है। और इसी स्क्रीन को थोड़ा नीचे खसकाना है।
- यहाँ अपना ऑफिस या आपके व्ययसाय का पता डालना है। अगर आप घर से अपना काम करते हैं तो आप Same as residence address को सेलेक्ट कर सकते हैं।
- और सभी विवरण भरने के बाद Next पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने वो सभी कार्ड दिखने लगेंगे जिसके लिए आप एलिजिबल हैं।
- आप प्रत्येक कार्ड के नीचे View More Details पर क्लिक कर कार्ड के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इन सभी कार्डों में से जो भी आपको ठीक लगे उसके नीचे Get Now पर क्लिक कर उस कार्ड को लेने के लिए आप आगे बढ़ सकते हैं।
- इसके बाद यहाँ आपसे पहले बॉक्स में यह पूछा जा रहा है की आप कार्ड पर क्या नाम चाहते हैं जो प्रिंट होकर आपके पास आएगा। उस नाम को आप दर्ज करें।
- दूसरे बॉक्स में अपनी वैवाहिक स्थिति को बताएं
- तीसरे बॉक्स में अपनी माता का नाम दर्ज करें।
- चौथे बॉक्स में अपने पिता का नाम दर्ज करें।
- अगर आप Addon Card लेना चाहते हैं तो पांचवे बॉक्स में Yes करें नहीं तो No हीं रहने दें.
- Addon कार्ड का मतलब है उसी लिमिट पर आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम से एक और कार्ड।
- और अंत में Next पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर By submitting वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर GET OTP पर क्लिक कर देना है।
- आपके आवेदन की लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
- अंत में आपको Proceed For Video KYC पर क्लिक कर Indusind Bank के एजेंट से अपना विडियो KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- यह प्रक्रिया बहुत हीं आसान और सरल है।
- इसके लिए आप पहले से अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और पैन कार्ड तथा हस्ताक्षर के लिए सादा कागज और पेन अपने सामने रखें।
- बैंक के एजेंट द्वारा आपसे आधार और पैन दिखाने और हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाएगा जिसे आपको विडियो KYC के दौरान करना है।
- विडियो KYC पूरा करने के सात दिनों के अंदर आपका Indusind Credit Card आपके पते पर पहुँच जायेगा।
- इस आसान प्रक्रिया को अपनाकर आप Indusind Bank Credit Card को घर बैठे अपने मोबाइल से अप्लाई कर सकते हैं।
Indusind Bank Credit Card Customer Care
अगर आपको अपना Indusind Bank Credit Card Apply करते समय कोई भी परेशानी होती है तो आप इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर से संपर्क कर सकते हैं।
Indusind Bank Credit Card Customer Care Number –1860-267-7777 OR 022-44066666
हम आशा करते हैं की आपको हमारे इस आर्टिकल Indusind Bank Credit Card से फायदा जरूर मिला होगा। अगर आपके पास कोई प्रश्न है या हमारे वेबसाइट से सम्बंधित कोई सुझाव या शिकायत है तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।