आज हम जानेंगे कि आप अपने वोटर आईडी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने बीएलओ से कैसे संपर्क कर सकते हैं इस लेख में हमने यह बताया है कि आप अपने बीएलओ का नाम कैसे पता कर सकते हैं और उसका नंबर कैसे देख सकते हैं तो आईए जानते हैं इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को
BLO Ka Number Kaise Nikale
आप चाहे किसी भी राज्य के निवासी हो अगर आप अपने वोटर आईडी से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करना चाहते हैं तो इसका स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। इस प्रोसेस को अपनाकर आप एक मिनट के अंदर अपने क्षेत्र के BLO का नाम और नंबर देख सकते हैं।
- सबसे पहले यहाँ नीचे दिख रहे बॉक्स के ऊपर क्लिक करें और सीधे Election Commission of India के वेबसाइट पर पहुँच जाएँ।
- जैसे हीं आप ऊपर दिए गए बॉक्स के ऊपर क्लिक करेंगे आपके सामने वोटर आईडी से सम्बंधित ऐसा पेज आएगा
- इस पेज पर आपको ऊपर में दिख रहे Know Your Polling Officials के ऊपर क्लिक करना है।
- जैसे हीं आप Know Your Polling Officials के ऊपर क्लिक करेंगे ऐसा इंटरफ़ेस आपके सामने आएगा । इस इंटरफ़ेस पर आपको EPIC Number के ठीक सामने अपने वोटर आईडी का नंबर दर्ज कर देना है और इसके ठीक नीचे वाले बॉक्स में दिए गए कैप्चा को भरकर नीचे Search पर क्लिक कर देना है।
- सर्च पर क्लिक करते हीं इस स्क्रीन पर सबसे ऊपर में हीं आपको आपके क्षेत्र के BLO का नाम और उनका नंबर दिख जायेगा ।
हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से लाभ जरूर मिला होगा।
FAQ
BLO क्या होता है?
BLO (Booth Level Officer) वह अधिकारी होता है जो आपके क्षेत्र में वोटर आईडी से संबंधित कार्यों की देखरेख करता है और वोटर सूची से जुड़ी जानकारी अपडेट करता है।
BLO का नंबर क्यों आवश्यक होता है?
BLO से संपर्क करके आप
वोटर आईडी सुधार
नाम जोड़ने / हटाने
पता अपडेट
मतदान केंद्र संबंधी जानकारी
जैसे कार्य आसानी से कर सकते हैं।
BLO का नंबर कैसे निकालें?
इसके लिए Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
“Know Your Polling Officials” सेक्शन में EPIC नंबर डालना होता है।
EPIC नंबर कहाँ से मिलता है?
EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर प्रिंट होता है।
BLO का नंबर निकालने में कितना समय लगता है?
यह प्रक्रिया लगभग 1 मिनट के अंदर पूरी हो जाती है।


