घर बैठे अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में आधार के नए ऐप को इंस्टॉल कर लेना है। आप चाहे तो यहां नीचे Install Aadhar New App पर क्लिक कर आधार के ओरिजिनल एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
- जब आधार का यह ऐप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाए तो इसे ओपन करें और ओपन करते के साथ ही आपके सामने चार से पांच परमिशन आएंगे आपको इन सबको Allow करते जाना है।
- सभी परमिशन्स को Allow करने के बाद आपके सामने ऐसा इंटरफ़ेस आएगा यहां आपको नीचे में दिख रहे स्किप इंट्रोडक्शन एंड रजिस्टर पर क्लिक कर देना है।
- अब आप इस पेज पर पहुंच जाएंगे आपको यहां I am ready with my Aadhar वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।
- और सामने आए अगली स्क्रीन में अपने आधार कार्ड के 12 अंकों को दर्ज कर नीचे कंटिन्यू बटन को दबा देना है।
- अब आपको अगली स्क्रीन में टर्म्स एंड कंडीशन का पेज दिखेगा
- आपको यहां दिख रहे I agree to Terms and conditions and privacy policy वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर प्रोसीड पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ ऐसा स्क्रीन आएगा यहां
- आपको सिम 1 और सिम 2 का विकल्प दिखाई दे रहा है
- आप जिस भी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना चाहते हैं वह मोबाइल नंबर जिस सिम में लगा हो उस सिम को सेलेक्ट कर ले और नीचे सेंड एसएमएस पर क्लिक कर दें।
- सेंड एसएमएस पर क्लिक करने के पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके उस मोबाइल नंबर में एसएमएस भेजने के लिए बैलेंस जरूर होना चाहिए
- सेंड एसएमएस पर क्लिक करने के साथ ही ऑटोमेटिक आपके मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजा जाएगा
- और उसे वेरीफाई कर लिया जाएगा
- हो सकता है कि आपके सामने आपको ऐसी समस्या आए जिसमें आपका सेंडिंग वेरिफिकेशन एसएमएस तो ग्रीन हो जाए लेकिन वेरीफाइंग मोबाइल नंबर फेल हो जाए
- तो ऐसी स्थिति के लिए आपको अपने मोबाइल में एक छोटी सी सेटिंग करनी होगी
- वह सेटिंग क्या है इसके लिए आप यहाँ क्लिक करें।
- आप इस छोटे से वीडियो को देख कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
- जब आपका मोबाइल वेरीफाई हो जाए उसके बाद आपको कंटिन्यू टू फेस ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करना है।
- और यहां कंटिन्यू विद दिस नंबर पर क्लिक कर देना है.
- इसके बाद आपको यहां बताया जा रहा है कि आप अपना चेहरा इस गोल स्क्रीन के सामने लाएं
- और अगर आपने चश्मा वगैरा पहन रखा है तो उसे उतार दें
- जब गोल स्क्रीन के सामने आप जब चेहरा लाएं तो अपनी आंखों को ब्लिंक करें यानी खोले और बंद करें।
- आगे बढ़ने के लिए हमें यहां इनीशिएट फेस ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करना है
और और यहां गोल स्क्रीन के चारों तरफ हरा सर्कल बन जाएगा और आपका फेस ऑथेंटिकेट हो जाएगा।
- अब आपको यहां नीचे प्रोसीड पर क्लिक करना है
और यहां अपना 6 अंकों का पिन बना लेना है.
- यह 6 अंकों का पिन आप हमेशा याद रखें जिससे कि आप इस ऐप में लॉगिन हो सके
- 6 अंकों का पिन एंटर कर इसे फिर से दुबारा एंटर करते हीं आपके सामने ऐसा स्क्रीन आ जाएगा
- इस स्क्रीन पर अगर आप इस QR कोड पर क्लिक करते हैं तो आपका आधार कार्ड आपको दिखने लगेगा
- हमें अपने आधार का मोबाइल नंबर चेंज करना है तो हम इस पेज को ऊपर की तरफ खसकायेंगे
और यहां दिख रहे सर्विसेज वाले बॉक्स पर क्लिक कर देंगे.
- सर्विसेज पर क्लिक करते के साथ ही हमारे सामने चार विकल्प दिखाई देंगे
- हमें यहां सबसे पहले वाले विकल्प मोबाइल नंबर अपडेट पर क्लिक करना है
और आप यहां देख सकते हैं कि यहां बताया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर चेंज होने में 30 दिनों का समय लगेगा
- और प्रोसेसिंग फी के तहत 75 रुपए आपको ऑनलाइन पेमेंट करने होंगे।
- आगे बढ़ने के लिए यहां नीचे कंटिन्यू पर क्लिक करेंगे।
- कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं आपके आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा.
- उस ओटीपी को आपको यहां दर्ज कर देना है ओटीपी को दर्ज कर नीचे सबमिट पर क्लिक करें
- अब जो स्क्रीन आपके सामने आएगा इस पर आपको आपका पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां दिखने लगेगा
- आपको यहां नीचे में दिख रहे बॉक्स में उस मोबाइल नंबर को दर्ज कर देना है जो आप नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से ऐड करना चाहते हैं।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद नीचे सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
- सेंड ओटीपी पर क्लिक करते के साथ ही आपके नए मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
- उस ओटीपी को दर्ज कर नीचे वेरीफाई पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपको एक बार फिर से Face Authentication की प्रक्रिया को अपनाना है
- इसके लिए फेस ऑथेंटिकेट पर क्लिक करें
- और यहां स्क्रीन पर नीचे टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सिलेक्ट कर नीचे प्रोसीड पर क्लिक कर दें
- दुबारा से अपना फेस ऑथेंटिकेट कर लें।
- इसके बाद सबसे आखरी स्टेप में आपको 75 रुपए का पेमेंट करना है इसके लिए आपको नीचे कंफर्म एंड पे पर क्लिक करना है और यहां यूपीआई क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड जिस भी माध्यम से आप पेमेंट करना चाहते हैं ₹75 का पेमेंट कर देना है।
- पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करते के साथ ही आधे घंटे के अंदर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जोड़ दिया जाएगा हालांकि इसके लिए समय 30 दोनों का समय रखा गया है।
FAQ
आधार में मोबाइल नंबर बदलने के लिए क्या जरूरी है?
आधार नंबर, आपका मोबाइल, नया आधार ऐप और ₹75 का ऑनलाइन पेमेंट जरूरी है।
क्या मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता है?
नहीं, अब आप घर बैठे आधार ऐप से मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।
मोबाइल नंबर बदलने में कितना समय लगता है?
प्रोसेस 30 दिनों तक ले सकता है, लेकिन अक्सर कुछ घंटों में अपडेट हो जाता है।
क्या फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी है?
हाँ, आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है।
अगर OTP वेरीफाई नहीं हो रहा तो क्या करें?
मोबाइल में SMS setting check करें या वीडियो में बताए सुझाव अपनाएँ।
क्या हम एक से ज्यादा बार मोबाइल नंबर बदल सकते हैं?
हाँ, आप जरूरत होने पर फिर से मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।









और और यहां गोल स्क्रीन के चारों तरफ हरा सर्कल बन जाएगा और आपका फेस ऑथेंटिकेट हो जाएगा।
और यहां अपना 6 अंकों का पिन बना लेना है.
और यहां दिख रहे सर्विसेज वाले बॉक्स पर क्लिक कर देंगे.
और आप यहां देख सकते हैं कि यहां बताया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर चेंज होने में 30 दिनों का समय लगेगा

