क्या आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड आपके पैन कार्ड से लिंक है या नहीं तो इस छोटे से आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए। इस छोटे से आर्टिकल में Aadhar Pan Card Link Status देखने का एकदम सरल तरीका बताया गया है जिसे स्टेप बाय स्टेप अपना कर आप आसानी से इसे देख सकते हैं
How to Check Aadhar Link With Pan
- आधार कार्ड और आपका पैन कार्ड एक दूसरे से लिंक है या नहीं यह जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना है .
- क्रोम ब्राउज़र सभी फोन में मौजूद होता है।
- क्रोम ब्राउज़र को ओपन कर आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है
- और एड्रेस बार में टाइप कर देना है www.incometax.gov.in और एंटर बटन दबा देना है।
- इसके बाद सामने आए पेज को आपको थोड़ा सा ऊपर की तरह करना है
- और Quick Links (क्विक लिंक) सेक्शन में Link Aadhar Status (लिंक आधार स्टेटस) वाले बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको यहाँ पहले वाले बॉक्स में अपना 10 अंकों का पैन कार्ड का नंबर दर्ज कर देना है
- और दूसरे वाले बॉक्स में अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज कर देना है
- पैन कार्ड का नंबर और आधार कार्ड का नंबर दर्ज करने के बाद व्यू लिंक आधार स्टेटस वाले बॉक्स पर क्लिक कर दें।
- व्यू लिंक आधार स्टेटस वाले बॉक्स पर क्लिक करते ही आपका आधार कार्ड आपके पैन कार्ड से लिंक है या नहीं या सामने आए बॉक्स में दिख जाएगा