Zerodha F&O Activation – फ्यूचर एंड ऑप्शन 2026 में ऐसे एक्टिवेट करें

आईए जानते हैं कि Zerodha App में अगर आप फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग भी करना चाहते हैं तो इसे कैसे Enable करते हैं। हमने यहां स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है.

Zerodha me F&O Activate Kaise Kare

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Zerodha App को ओपन करना है
  • और पासवर्ड या थंब इंप्रेशन की मदद से लॉगिन हो जाना है
  • लॉगिन होने के बाद Zerodha App का ऐसा होम इंटरफेस आपके सामने आएगा।
  • इस इंटरफेस पर आपको सबसे नीचे यहां दिख रहे पांच विकल्पों में से अपने सबसे दाहिनी तरफ कॉर्नर पर दिख रहे प्रोफाइल के ऊपर क्लिक करना है.

Zerodha F&O Activation

  • जैसे ही आप प्रोफाइल के ऊपर क्लिक करेंगे कुछ विकल्पों के साथ एक नया पेज आपके सामने आएगा
  • यहां आपको प्रोफाइल वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Zerodha F&O Activation

  • अब आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफ़ेस आएगा
  • इस इंटरफेस पर आपको यहां मैनेज अकाउंट पर क्लिक करना है

Zerodha F&O Activation

  • मैनेज अकाउंट पर क्लिक करते के साथ ही Zerodha App के काइट एप्लीकेशन के console में लॉगिन होना होगा
  • इसके लिए आपको जीरोधा एप का यूजर आईडी और पासवर्ड यहां इंटर करना है
  • यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करने के बाद नीचे लॉगिन पर क्लिक करें और
  • अब आपसे यहां मोबाइल ऐप कोड को दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है
  • यह मोबाइल ऐप कोड आपको कहां मिलेगा आइए जानते हैं.

Zerodha F&O Activation

  • इसके लिए आपको स्क्रीन से बाहर निकल जाना है आपको बैक करके स्क्रीन से बाहर नहीं निकलना है इसका ध्यान रखिएगा।
  • आपको Zerodha App को फिर से ओपन करना है
  • जैसे ही आप जीरोधा को ओपन करेंगे 1 से 2 सेकंड के अंदर अपने आप आपके जीरोधा एप के ऊपर एक कोड दिखने लगेगा
  • आप यहां दिख रहे कोड को इस मोबाइल एप कोड में वाले बॉक्स में दर्ज कर दें और नीचे कंटिन्यू पर क्लिक कर फिर से कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं आपके सामने ऐसा पेज आएगा।

Zerodha F&O Activation

  • आपको यहां Manage Segment का सेक्शन दिखेगा।
  • अगर किसी कारण वश आपको यहां सेगमेंट का विकल्प नहीं दिखे तो आप यहां पर क्लिक करें और सेगमेंट के ऊपर क्लिक कर दें। अब आपको सेगमेंट का विकल्प दिखने लगेगा।

Zerodha F&O Activation

  • आपको यहां सेगमेंट के अंदर Kill Switch के अंदर BSE और NSE फ्यूचर एंड ऑप्शन यह दोनों विकल्पों को जो फिलहाल बंद दिख रहा है उसे फ्यूचर एंड ऑप्शन के ठीक सामने दिख रहे हैं बटन पर जैसे ही उंगली से टच करेंगे तो यह Activate हो जाएगा।
  • Zerodha F&O Activationबस इतना सेटिंग्स कर नीचे कंटिन्यू पर क्लिक करें और फिर से कंटिन्यू पर क्लिक कर दें
  • Zerodha F&O Activationअब आपका फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट Activate हो गया है।

Leave a Comment