2026 में आप अगर आप अपने PNB One App के चार अंकों का मोबाइल पिन यानी MPIN भूल गए हैं तो इस Mpin को आप कैसे महज दो मिनट के अंदर घर बैठे आसानी से रिसेट कर सकते हैं आइए जानते हैं।
PNB One MPIN Forgot – स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएनबी वन ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करना है
- और सामने आए पेज पर Login बटन के ठीक नीचे Trouble signing in पर क्लिक कर देना है।
- Trouble signing in पर क्लिक करते हीं कुछ विकल्पों के साथ नया पेज खुलकर आपके सामने आएगा।
- यहाँ आपको सबसे पहले वाले विकल्प फॉरगॉट MPIN पर क्लिक करना है।
- इसके बाद यहां सबसे पहले वाले बॉक्स में आपका यूजर आईडी दिखने लगेगा जो की पहले खुद से दर्ज करना होता था।
- अगर आपको यूजर आईडी भी याद नहीं है तो यह यूजर आईडी आपको आपके बैंक के पासबुक के पहले पन्ने पर दिख जायेगा।
- PNB में इस यूजर आईडी को कस्टमर आईडी के नाम से भी जानते हैं।
- यदि आपके पास फिलहाल पासबुक नहीं है और आपको अपना यूजर आईडी भी याद नहीं है जो की जेनेरली किसी को याद नहीं रहता तो आप नीचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक कर आप ये जान सकते हैं की आपके PNB One App का User ID क्या है।
- अब नीचे पैन कार्ड या जन्म तिथि में से किसी एक को चुनकर उसे नीचे वाले बॉक्स में एंटर कर देना है
- दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर छः अंकों का ओटीपी आएगा।
- उस ओटीपी को दर्ज कर जैसे हीं आप कंटिन्यू पर क्लिक करेंगे सामने आपको नया mpin दर्ज करने के लिए कहा जायेगा
- आप यहाँ अपना चार अंकों का नया mpin जो आप रखना चाहते हैं उसे दर्ज करें और उसके ठीक नीचे फिर से उसी नए mpin को दर्ज कर नीचे सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपके पीएनबी वन ऐप का Mpin सफलतापूर्वक रिसेट हो जायेगा।


