आज के इस आर्टिकल में हमने बताया है की आप Finvasia के Shoonya App पर अपना डिमैट अकाउंट कैसे ओपन कर सकते हैं। शून्य ऐप पर अपना डीमैट अकाउंट ओपन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस तस्वीर के साथ हिंदी में नीचे आपको समझाया गया है। आप इस प्रक्रिया को अपना कर आसानी से शून्य ऐप पर अपना डिमैट अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
Shoonya App Me Account Kaise Banaye
- Shoonya App पर अपना डीमैट अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक कर या प्ले स्टोर से शून्य ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर लें।
- जब यह ऐप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाए तो इसे ओपन करें
- और सामने आए पेज पर यहां Register Now के ऊपर क्लिक कर दें।
- अब आपको यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- और नीचे कंटिन्यू बटन को दबाकर मोबाइल पर आए 6 अंकों के ओटीपी को दर्ज कर कंटिन्यू बटन दबा देना है।
- इसके बाद आपसे यहां आपका ईमेल आईडी पूछा जाएगा
- आप यहां अपना ईमेल आईडी दर्ज कर कंटिन्यू बटन दबाए
- और आपके ईमेल आईडी पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज कर नीचे कंटिन्यू पर क्लिक कर दें
- इस तरीके से आपका ईमेल आईडी और आपका मोबाइल नंबर शून्य ऐप पर वेरीफाई कर लिया जाएगा।
- अब आपके सामने ऐसा इंटरफ़ेस आएगा
- इस इंटरफेस पर आपको सबसे ऊपर वाले बॉक्स पर क्लिक कर यहां अपना ऑक्यूपेशन चुन लेना है कि आप क्या करते हैं
- इसके बाद दूसरे वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर आपको अपना सलाना इनकम यहां से सेलेक्ट कर लेना है जो भी आपका इनकम हो
- और ट्रेडिंग एक्सपीरियंस में अगर आप नए ट्रेडर हैं तो 0 से 1 Year को सेलेक्ट रहने देना है
- बाकी आप अपने अनुसार देख सकते हैं
- इसके बाद इस पेज पर आपको यहां कुछ नहीं करना है और सबसे नीचे प्रोसीड पर क्लिक कर देना है
- प्रोसीड पर क्लिक करते ही आपको डिजिलॉकर के पेज पर Redirect कर दिया जाएगा
- आप यहां प्रोसीड टू डिजिलॉकर पर क्लिक करें
- और यहां अपना आधार नंबर दर्ज कर दिए गए कैप्चा को इस बॉक्स में भरकर नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
- नेक्स्ट पर क्लिक करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
- उस ओटीपी को यहां दर्ज कर नीचे कंटिन्यू बटन दबाए
- और अगर आपने पहले से डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बना रखा है तो यहां 6 अंकों का डिजिलॉकर का पिन दर्ज कर दें
- और अगर आपने डिजिलॉकर पर अभी तक पिन नहीं बनाया है या आपको वह पिन फिलहाल याद नहीं आ रहा है तो आप फ़ॉरगोट सिक्योरिटी पिन पर क्लिक कर कंटिन्यू पर क्लिक करें
- और यहां अपनी जन्मतिथि को दर्ज कर नीचे कंटिन्यू बटन को दबा दें।
- और इसके बाद आप अपनी पसंद का 6 अंकों का यहां पिन दर्ज कर दे जो डिजिलॉकर को ओपन करने के काम आएगा।
- अब डिजिलॉकर पर आपका छः अंकों का पिन बनकर तैयार है।
- इसके बाद आप सामने आए पेज पर यहां आधार कार्ड और पैन कार्ड वाले बॉक्स को सेलेक्ट करें
- और नीचे अलाउड पर क्लिक कर दें।
- अब अगली स्क्रीन में आपको अपना 10 अंकों का पैन नंबर दर्ज करना है और नीचे कंटिन्यू बटन को दबा देना है
- इसके बाद आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफ़ेस आएगा इस इंटरफेस पर आपको दी गई जानकारी को दर्ज करना है
- जैसे अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने हस्बैंड का नाम या अपने पिताजी का नाम यहां दर्ज करें
- और दूसरे वाले बॉक्स में अपनी माता का नाम दर्ज कर
- सबसे नीचे टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर
- नीचे प्रोसीड पर क्लिक कर दें
- प्रोसीड पर क्लिक करते के साथ ही अब आपसे यहां आपका एक सेल्फी लेने के लिए कहा जाएगा
- आप सेल्फी लेने वक्त यह ध्यान रखें कि आपने कोई चश्मा या टोपी नहीं पहन रखा हो और सेल्फी में आपके अलावा कोई और ना दिख रहा हो।
- इसके बाद आप प्रोसीड टू कैप्चर पर क्लिक करें और यहां से अपना एक सेल्फी ले ले।
- सेल्फी लेने के बाद आप यहां ड्रॉ सिग्नेचर पर क्लिक करें
- और अपनी उंगली से आप जिस तरह से हस्ताक्षर करते हैं उस तरह का हस्ताक्षर कर दे
- और नीचे सबमिट बटन दबा दें
- इसके बाद अगर आप इक्विटी एंड म्युचुअल फंड में ट्रेड करना चाहते हैं तो पहले वाले बॉक्स को सेलेक्ट रहने दे
- अगर आप F&O यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन में भी ट्रेड करना चाहते हैं तो दूसरे वाले बॉक्स को सेलेक्ट करें
- और अगर आप तीनों में ही ट्रेड करना चाहते हैं तो तीनों बॉक्स को सेलेक्ट कर दें
- हम यहां तीनों बॉक्स को सेलेक्ट कर रहे हैं
- और नीचे टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर नीचे कंटिन्यू बटन को दबा देंगे
- इसके बाद हमें यहां अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है तो हम बीच वाले बॉक्स ऐड डिटेल्स मैन्युअल पर क्लिक करेंगे
- और अपने बैंक के नाम को सेलेक्ट कर बैंक के ऊपर क्लिक करेंगे और बैंक के आईएफएससी कोड को दर्ज कर बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर देंगे और वेरीफाई अकाउंट नंबर पर क्लिक कर देंगे
- आपके सामने आपका नाम आपके बैंक का नाम आपका अकाउंट नंबर और आपके बैंक का आईएफएससी कोड यहां दिखने लगेगा
- आप यहां आगे बढ़ने के लिए कंफर्म पर क्लिक करें और नीचे प्रोसीड पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपसे यहां नॉमिनी के बारे में पूछा जाएगा आप यहां नॉमिनी का डिटेल दर्ज कर नीचे कंफर्म पर क्लिक करें
- और प्रोसीड टू साइन पर क्लिक कर दें।
- अब आपसे यहां अंत में आपका आधार नंबर मांगा जाएगा
- आप यहां 12 अंकों का अपना आधार नंबर दर्ज करें
- और नीचे टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
- उस ओटीपी को यहां दर्ज कर वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आए इंटरफ़ेस पर आप चाहे तो इनकम वेरिफिकेशन का प्रोसेस कर सकते हैं
- हम फिलहाल यह वेरिफिकेशन नहीं करना चाहते हैं तो हम यहां तीसरे वाले विकल्प स्किप इनकम वेरिफिकेशन नाउ पर क्लिक करेंगे
- और स्किप एंड प्रोसीड पर क्लिक कर देंगे
बस इतना सा सेटिंग करने के बाद Shoonya App पर आपका कुछ ही देर में अकाउंट क्रिएट हो जाएगा और आप आसानी से शून्य ऐप पर ट्रेडिंग कर पाएंगे।
FAQ
Shoonya App क्या है और यह किस कंपनी का ऐप है?
Shoonya App, Finvasia कंपनी का एक zero brokerage trading app है, जिसकी मदद से आप Demat और Trading Account खोलकर शेयर बाजार में ट्रेड कर सकते हैं।
Shoonya App में Demat Account कैसे खोलें?
Shoonya App में Demat Account खोलने के लिए आपको ऐप इंस्टॉल करना होगा, मोबाइल और ईमेल OTP से वेरिफिकेशन करना होगा, DigiLocker के जरिए KYC पूरा करना होगा और बैंक डिटेल जोड़नी होगी।
Shoonya App में अकाउंट खोलने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
Shoonya App में अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल और एक सेल्फी की जरूरत होती है।
क्या Shoonya App में अकाउंट खोलना फ्री है?
हां, Shoonya App में Demat और Trading Account खोलना बिल्कुल फ्री है, इसके लिए कोई अकाउंट ओपनिंग चार्ज नहीं लिया जाता।
Shoonya App में KYC कैसे होती है?
Shoonya App में KYC प्रक्रिया DigiLocker के माध्यम से होती है, जहां आधार OTP वेरिफिकेशन, पैन डिटेल, सेल्फी और डिजिटल सिग्नेचर लिया जाता है।
क्या Shoonya App में F&O ट्रेडिंग कर सकते हैं?
हां, Shoonya App में आप Equity, Mutual Fund और F&O (Future & Option) तीनों में ट्रेडिंग कर सकते हैं, बस अकाउंट ओपन करते समय F&O ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

















