Pnb One App me Login Kaise Kare – स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- पीएनबी वन ऐप में लॉगिन होने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में पीएनबी वन ऐप को अपडेट कर लेना है या फिर इंस्टॉल कर लेना है।
- इंस्टॉल या अपडेट करने के बाद पीएनबी वन ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करें
- और यहां सामने आये स्क्रीन पर यहाँ से उस सिम को सेलेक्ट कर लें जिस सिम स्लॉट में आपका वह मोबाइल नंबर लगा हुआ हो जो आपके PNB बैंक अकाउंट से लिंक है।
- सिम को सेलेक्ट करने के साथ आप इस बात का भी ध्यान जरूर रखें की आपके पास SMS भेजने के लिए बैलेंस जरूर होना चाहिए।
- इसके बाद नीचे कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना है।
- कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं कुछ ही सेकंड में आपके सामने टर्म्स एंड कंडीशन का पेज आएगा।
- आपको यहां एग्री एंड कंटिन्यू पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स आएगा जो यूजर आईडी का होगा
- आपको यहां अपना यूजर आईडी दर्ज कर देना है।
- यह यूजर आईडी आपको आपके पासबुक के पहले पन्ने पर देखने को मिल जाएगा
- और अगर आपके पास पासबुक भी नहीं है और आप अपना यूजर आईडी भूल गए हैं तो आप कैसे अपना यूजर आईडी महज 1 मिनट के अंदर पता कर सकते हैं इसके वीडियो को आप हमारे चॅनेल पर देख सकते हैं।
- अपना यूजर आईडी डालकर नीचे Next पर क्लिक करें।
- और इसके बाद कुछ ही सेकंड्स में आपके बैंक अकाउंट से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
- आपको उस ओटीपी को यहां इंटर करना है
- और OTP एंटर करते हीं आपसे आपको MPIN बनाने के लिए बोला जाएगा यानी मोबाइल पिन।
- यानी कि जब भी आप पीएनबी वन ऐप को लॉगिन या ओपन करेंगे तो यह चार अंकों का MPIN डालकर आप पीएनबी वन ऐप में आसानी से लॉगिन हो सकते हैं।
- यहां अपनी पसंद का Mpin दर्ज करें और फिर से उसे नीचे दर्ज कर कन्फर्म कर दें
- इसके बाद नीचे में दिख रहे Enable Biometric वाले बॉक्स को सेलेक्ट कर लें जिससे की लॉगिन करते वक़्त आपको MPIN भी ना दर्ज करना पड़े आप सिर्फ थंब इम्प्रैशन की मदद से app में लॉगिन हो जाएँ
- इसके बाद सबसे नीचे Next बटन दबा दें।

- अब आप अंत में यहाँ अपना अंगूठा फिंगरप्रिंट सेंसर पर टच कर फिंगरप्रिंट लॉगिन को इनेबल कर लें।
- आपका MPIN सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा।
- अब आपको यहां Login पर क्लिक करना है और सामने आए पीएनबी वन अप के लॉगिन पेज पर यहां आप देख सकते हैं कि आपका नाम यहां दिखने लगेगा
- और नाम के ठीक नीचे Login पर क्लिक करते हीं आपसे चार अंको का Mpin आपको दर्ज करने के लिए कहा जायेगा जिस MPIN को आपने अभी तुरंत बनाया है।
- या फिर आप अपने फिंगरप्रिंट लॉगिन की मदद से भी ऐप में आसानी से लॉगिन हो सकते हैं।
FAQ
PNB One App में OTP क्यों नहीं आ रहा है?अगर OTP नहीं आ रहा है तो सुनिश्चित करें कि:
सही सिम स्लॉट सेलेक्ट किया है
मोबाइल में SMS बैलेंस है
नेटवर्क सही है
नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है
PNB One App में MPIN क्या होता है?
MPIN चार अंकों का मोबाइल पिन होता है जिसकी मदद से आप PNB One App में लॉगिन करते हैं।
PNB One App में लॉगिन के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
लॉगिन के बाद आप बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट, बिल पेमेंट और अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।