अगर आप शेयर ट्रेडिंग ऐप के तौर पर Upstox App का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन डिसेबल करना तो आज के इस आर्टिकल में हमने इसी का प्रोसेस बताया है।
How to Disable Fingerprint Login in Upstox
आइये जानते हैं की अप स्टॉक्स में बायोमेट्रिक लॉगिन को कैसे डिसेबल यानि बंद करते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Upstox ऐप को ओपन करना है .
- और पासवर्ड या थंब इम्प्रेशन की मदद से Upstox App में लॉगिन हो जाना है।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने Upstox का ऐसा होम स्क्रीन आएगा।
- अब आपको इस होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर में बायीं तरफ दिख रहे Upstox के प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप Upstox वाले प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करेंगे कुछ विकल्प आपके सामने आएंगे
- यहां आपको सबसे नीचे वाले विकल्प App Settings पर क्लिक करना है।
- और इसके बाद सामने आए स्क्रीन पर यहां आपको दूसरे वाले विकल्प Enable Biometric के ठीक सामने दिख रहे बटन के ऊपर जो की फिलहाल on दिख रहा होगा उसके ऊपर टच कर इसे डिसेबल यानि बंद कर देना है।
- बस इतना करते हीं Upstox App में फिंगरप्रिंट लॉगिन डिसेबल हो जाएगा।
- और अब आप जब भी अगली बार upstox ऐप को ओपन करेंगे तो आपको थंब इंप्रेशन का विकल्प नहीं दिखेगा
- आप सिर्फ पासवर्ड की मदद से हीं Upstox App में लॉगिन हो पाएंगे।
FAQ
Upstox App में फिंगरप्रिंट लॉगिन कैसे बंद करें?
Upstox App खोलें → प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें → App Settings → Enable Biometric को OFF कर दें।
क्या बायोमेट्रिक लॉगिन डिसेबल करने से अकाउंट पर कोई असर पड़ता है?
नहीं, इससे आपके ट्रेडिंग अकाउंट या फंड्स पर कोई असर नहीं पड़ता, सिर्फ लॉगिन तरीका बदलता है।
क्या Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन सुरक्षित है?
हाँ, Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन यूज़र अपनी सुविधा के अनुसार इसे ऑन या ऑफ कर सकता है।




