अगर आप शेयर ट्रेडिंग ऐप के तौर पर Upstox App का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन इनेबल करना तो आज के इस आर्टिकल में हमने इसी का प्रोसेस बताया है।
Upstox Me Fingerprint Kaise Lagaye
आइये स्टेप बाई स्टेप जानते हैं की Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन को कैसे इनेबल करते हैं
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Upstox ऐप को ओपन करना है।
- और पासवर्ड की मदद से Upstox App में लॉगिन हो जाना है।

- लॉगिन होने के बाद आपके सामने Upstox का ऐसा होम स्क्रीन आएगा।
- आपको इस होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर में बायीं तरफ दिख रहे Upstox के प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप Upstox वाले प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करेंगे कुछ विकल्प आपके सामने आएंगे।
- यहां आपको सबसे नीचे वाले विकल्प App Settings पर क्लिक करना है।
- और इसके बाद सामने ऐसा स्क्रीन आएगा।
- आपको यहां दूसरे वाले विकल्प Enable Biometric के ठीक सामने दिख रहे बटन के ऊपर टच कर इसे इनेबल कर देना है।
- और सामने आये इंटरफेस पर यहाँ आपको set it up पर क्लिक करना है।
- और स्क्रीन पर आये फिंगरप्रिंट सेंसर के ऊपर अपने अंगूठे को टच कर देना है।
- बस इतना करते हीं Upstox App में फिंगरप्रिंट लॉगिन इनेबल हो जाएगा
- और अब आप जब भी अगली बार upstox ऐप को ओपन करेंगे तो आप अपने थंब इंप्रेशन की मदद से आसानी से ऐप में लॉगिन हो जाएंगे।
FAQ
Upstox App में फिंगरप्रिंट लॉगिन कैसे इनेबल करें?
इसके लिए Upstox App में लॉगिन करें → प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें → App Settings में जाएँ → Enable Biometric को ऑन करें।
Upstox App में बायोमेट्रिक लॉगिन क्यों उपयोगी है?
यह लॉगिन को तेज, आसान और सुरक्षित बनाता है, जिससे बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती।




