PNB User ID Kaise Pata Kare | पीएनबी यूजर आईडी कैसे निकाले

अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और आप अपने बैंक खाता का यूजर आईडी यानी कस्टमर आईडी भूल गए हैं तो आप इसे PNB ONE ऐप की सहायता से कैसे महज एक मिनट के अंदर पता कर सकते हैं आईए जानते हैं।

PNB User ID Kaise Nikale

पंजाब नेशनल बैंक के अपने बैंक अकाउंट का यूजर आईडी या कस्टमर आईडी पता करने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने बैंक के पासबुक के पहले पन्ने पर इसे आसानी से देख सकते हैं। अगर पासबुक आपके पास अभी अवेलेबल नहीं है तो आप अपने फोन में इंस्टॉल पीएनबी वन ऐप की सहायता से भी अपना यूजर आईडी या कस्टमर आईडी पता कर सकते हैं।

PNB User ID Kaise Check Kare स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में पीएनबी वन ऐप को ओपन करना है
  • और यहां सामने आये स्क्रीन पर यहाँ से उस सिम को सेलेक्ट कर लेना है जिस सिम स्लॉट में आपका वह मोबाइल नंबर लगा हुआ हो जो आपके PNB बैंक अकाउंट से लिंक है।
  • सिम को सेलेक्ट करने के बाद आप इस बात का भी ध्यान जरूर रखें की आपके पास sms भेजने के लिए बैलेंस जरूर होना चाहिए।
  • इसके बाद नीचे कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना है .
PNB User ID Kaise Pata Kare
  • कंटिन्यू पर क्लिक करते हीं कुछ ही सेकंड में आपके सामने टर्म्स एंड कंडीशन का पेज आएगा।
  • आपको यहां एग्री एंड कंटिन्यू पर क्लिक करना है .
PNB User ID Kaise Pata Kare
  • इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स आएगा जो यूजर आईडी का होगा
  • क्योंकि हमें यह यूजर आईडी पता नहीं है इसलिए हम इस बॉक्स के ठीक नीचे दिख रहे हैं फ़ॉरगोट यूजर आईडी पर क्लिक करेंगे
PNB User ID Kaise Pata Kare
  • फ़ॉरगोट यूजर आईडी पर क्लिक करते के साथ ही हमारे सामने दो बॉक्स खुलकर आएंगे
  • पहले वाले बॉक्स में हमें अपने पीएनबी अकाउंट का पूरा नंबर दर्ज कर देना है
  • और दूसरे वाले बॉक्स में हमें अपने पैन कार्ड का नंबर या अपनी जन्मतिथि में से किसी एक को दर्ज कर देना है
  • दोनों बॉक्स में जानकारी भरने के बाद नीचे नेक्स्ट पर क्लिक करें
PNB User ID Kaise Pata Kare
  • जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
  • उस ओटीपी को आपको यहां दर्ज करना है .
PNB User ID Kaise Pata Kare
  • ओटीपी को दर्ज करते के साथ ही अगली स्क्रीन में आपको आपके पंजाब नेशनल बैंक के बैंक अकाउंट का यूजर आईडी या कस्टमर आईडी दिखने लगेगा।
PNB User ID Kaise Pata Kare

FAQ

PNB User ID क्या होती है?
PNB User ID (Customer ID) एक यूनिक नंबर होता है, जिससे ग्राहक अपने Punjab National Bank के अकाउंट को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से एक्सेस करता है।

PNB User ID भूल जाने पर क्या करें?

अगर आप PNB User ID भूल गए हैं, तो आप अपनी पासबुक या PNB ONE App की मदद से इसे आसानी से पता कर सकते हैं।

PNB ONE App से User ID कैसे निकालें?

PNB ONE App खोलकर Forgot User ID विकल्प पर क्लिक करें, फिर अकाउंट नंबर और PAN नंबर या जन्मतिथि डालकर User ID प्राप्त करें।

PNB User ID निकालने के लिए कौन-सा मोबाइल नंबर जरूरी है?

वही मोबाइल नंबर जरूरी है जो आपके PNB बैंक अकाउंट से लिंक हो और जिसमें SMS बैलेंस उपलब्ध हो।

क्या बिना पासबुक के PNB User ID पता की जा सकती है?

हाँ, बिना पासबुक के भी आप PNB ONE App के जरिए अपनी User ID निकाल सकते हैं।

Leave a Comment