Pnb One user id disabled non uses of app ऐसे करे ठीक

अगर आप पीएनबी वन ऐप का इस्तेमाल करते हैं और पीएनबी वन ऐप में पिछले 360 दिनों से अगर आपने कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो Pnb One user id disabled non uses of app करके एरर आता है और साथ हीं पीएनबी वन ऐप का यूजर आईडी डिसएबल हो जाता है। उस डिसएबल किए हुए यूजर आईडी को फिर से इनेबल करने के लिए आपके पास दो तरीके हैं

  • पहला की आप अपने pnb के ब्रांच में संपर्क करें
  • या फिर अपने pnb एटीएम कार्ड की मदद से इसे घर बैठे activate कर लें।

Pnb One user id disabled non uses of app

  • हम आपको आज pnb एटीएम कार्ड की मदद से इसे घर बैठे कैसे activate करते हैं इसका प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
  • यूजर आईडी को activate करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में पीएनबी वन ऐप को ओपन करना है
  • और प्रोसीड to लॉगिन पर क्लिक कर देना है।

Pnb One user id disabled non uses of app

  • प्रोसीड to लॉगिन पर क्लिक करते हीं आपके सामने जो इंटरप्रेस आएगा यहां आपको अपना यूजर आईडी यानी कस्टमर आईडी दर्ज करना है यह यूजर आईडी आपको आपके पीएनबी पासबुक के पहले पन्ने पर मिल जाएगा।
  • अपना यूजर आईडी दर्ज कर नीचे साइन इन पर क्लिक करते हीं आपको उस सिम को सेलेक्ट करना है जिस सिम में आपका वह मोबाइल नंबर लगा हुआ है जो आपके पीएनबी अकाउंट से लिंक है।
  • यहाँ आगे बढ़ने से पहले ये जरूर ध्यान रखें की आपके इस मोबाइल नंबर में sms भेजने के लिए पैसा होना चाहिए।
  • सिम सिलेक्ट करने के बाद नीचे कंटिन्यू बटन दबाए और इसके बाद आपके मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दर्ज कर नीचे कंटिन्यू बटन दबा देना है
  • कंटिन्यू बटन दबाते हीं आपको नया MPIN बनाने के लिए कहा जाएगा आप अपना यहां चार अंको का नया MPIN दर्ज कर दे। इस MPIN का इस्तेमाल आप पीएनबी वन अप में लोगिन करने के लिए करते हैं चार अंकों का नया MPIN टाइप कर नीचे टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को सेलेक्ट करना है और सबमिट बटन दबा देना है।
  • आपका नया MPIN सेट हो जाएगा
  • अब इस MPIN की मदद से आप इस ऐप में लॉगिन हो जाए।
  • लॉगिन होते हीं आपके सामने ऐसा मैसेज आएगा की योर यूजर आईडी इस डिसेबल्ड ड्यू टू सेल्फ ब्लॉकिंग/non usage ऑफ़ PNB one फॉर मोर than 360 days.
  • आपको यहां ओके पर क्लिक करना है
  • जैसे ही आप ओके पर क्लिक करेंगे आपके सामने जो इंटरफेस आएगा यहां सबसे ऊपर में आपको एक यूजर आईडी का बॉक्स दिख रहा होगा।
  • यहां आपको अपना यूजर आईडी दर्ज कर देना है।
  • यूजर आईडी दर्ज करने के बाद नीचे कंटिन्यू बटन दबाए और इसके बाद आपके मोबाइल पर आए 6 अंकों के ओटीपी को दर्ज कर नीचे कंफर्म बटन दबा दें।
  • इसके बाद आपको यहाँ Enable User Using डेबिट कार्ड पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सामने आए इंटरफ़ेस पर आपको सबसे ऊपर में अपने एटीएम कार्ड के 16 अंकों को दर्ज करना है और इसके ठीक नीचे अकाउंट नंबर वाले बॉक्स में अपना 16 अंकों का PNB का अकाउंट नंबर दर्ज कर देना है।
  • और अंत में सबसे नीचे वाले बॉक्स में अपना चार अंकों का एटीएम पिन दर्ज कर देना है। यह चार अंको का एटीएम पिन वही होता है जो आप एटीएम मशीन से पैसा निकालते वक्त एटीएम मशीन में दर्ज करते हैं।
  • यह सभी जानकारी दर्ज कर नीचे कंटिन्यू बटन दबाए और इसके बाद सामने आया पेज पर यहां लॉगिन पासवर्ड या ट्रांजैक्शन पासवर्ड या फिर दोनों को सेलेक्ट कर आप पासवर्ड चेंज कर ले।
  • पासवर्ड एंटर कर सबसे नीचे जैसे ही आप कंटिन्यू पर क्लिक करेंगे आपका पीएनबी अकाउंट फिर से चालू हो जाएगा।
  • अब आप पीएनबी one ऐप में जैसे हीं अपने MPIN की मदद से लॉगिन करेंगे आपका पीएनबी ऐप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जायेगा।

Leave a Comment